PowerPoint Presentation

Published on
Embed video
Share video
Ask about this video

Scene 1 (0s)

संस्था का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन.

Scene 2 (6s)

हमारा विश्वास है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और परिवार के सहयोग से हर बच्चे को बेहतर विकास का अवसर मिल सकता है। इसी सोच के साथ संस्था बच्चों और उनके परिवारों तक आवश्यक थेरेपी, प्रशिक्षण और सहयोग पहुँचाने का निरंतर प्रयास करती है।.

Scene 3 (19s)

माता-पिता घर पर बच्चों की नियमित थेरेपी एवं अभ्यास करवाते हुए समय-समय पर वीडियो भेजते रहते हैं, जिससे बच्चे की प्रगति, दैनिक सुधार और अभ्यास की निरंतरता का सही मूल्यांकन किया जा सके।.

Scene 4 (31s)

संस्था के इस छोटे से प्रयास का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी परिस्थिति, या पारिवारिक कारणों की वजह से बच्चे का उपचार और विकास कभी न रुके।.

Scene 5 (42s)

इन वीडियो के माध्यम से संस्था की टीम बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन करती है तथा आवश्यकता अनुसार माता-पिता को उचित मार्गदर्शन और सुझाव प्रदान करती है, ताकि थेरेपी और अधिक प्रभावी बन सके।.

Scene 6 (53s)

Home Based Rehabilitation / घर आधारित पुनर्वास क्या होता है? जब परिवार के सदस्य प्रशिक्षित होकर घर पर ही बच्चे की नियमित थेरेपी और देखभाल करते हैं, उसे होम बेस्ड रिहैबिलिटेशन कहा जाता है।.

Scene 7 (1m 5s)

जो बच्चे विभिन्न पारिवारिक या अन्य कारणों से प्रतिदिन संस्था नहीं आ पाते इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के माता-पिता को संस्था में कुछ महीनों तक नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है।.

Scene 8 (1m 15s)

माता-पिता परामर्श परिवार के सदस्यों को बच्चे की दैनिक देखभाल, व्यवहार और विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एवं परामर्श दिया जाता है। नियमित प्रेरणा एवं सहयोग संस्था लगातार परिवारों को प्रोत्साहित करती है, ताकि वे घर पर बच्चे की थेरेपी और अभ्यास नियमित रूप से जारी रख सकें।.

Scene 9 (1m 29s)

ऑनलाइन बैठक एवं मार्गदर्शन समय-समय पर वीडियो कॉल के माध्यम से बच्चे की प्रगति की समीक्षा की जाती है तथा माता- पिता को आवश्यक सुझाव दिए जाते हैं। घर पर मुलाकात संस्था का प्रशिक्षित स्टाफ घर जाकर बच्चे की स्थिति, अभ्यास और देखभाल की प्रक्रिया का निरीक्षण करता है। मासिक समीक्षा प्रत्येक माह माता-पिता बच्चे को संस्था में लेकर आते हैं, जहाँ उसकी प्रगति का मूल्यांकन कर आगे की योजना बनाई जाती है।.

Scene 10 (1m 47s)

कार्य (क्या किया जाता है) — कैसे किया जाता है जाँच एवं मूल्यांकन संस्था में बच्चे को बुलाकर उसकी समस्या, आवश्यकताओं और विकास स्तर का मूल्यांकन किया जाता है। माता-पिता प्रशिक्षण माता-पिता को संस्था में बुलाकर बच्चों की थेरेपी, एक्सरसाइज़ और देखभाल की सही विधियाँ व्यावहारिक रूप से सिखाई जाती हैं। घर पर पुनर्वास कार्यक्रम बच्चे की दिनचर्या और आवश्यकता के अनुसार सरल गतिविधियाँ, अभ्यास और थेरेपी घर पर करने के लिए दिए जाते हैं। निरंतर निगरानी एवं मार्गदर्शन समय-समय पर वीडियो कॉल, घर पर मुलाकात और मासिक समीक्षा के माध्यम से बच्चे की प्रगति पर निगरानी रखी जाती है।.